मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धनतेरस पर्व की दी बधाई
धनतेरस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर धनतेरस पर्व की बधाई दी है। बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी जी एवं देव कुबेर जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। भगवान श्री धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
गौर करने वाली बात है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार में अरविंद केजरीवाल लगातार पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आम आदमी पार्टी को वोट दें और प्रदेश में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल से भाजपा का सरकार है लेकिन आज भी यहां के हालात ज के तस हैं। यहां के स्कूलों के हालात बदतर हैं। वहीं दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों से लोग अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। सरकारी स्कूलों में जबरदस्त पढ़ाई मिल रही है, ये स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हैं। दिल्ली में लोगों का बिजली का बिल जीरो आता है।
अरविंद केजरीवाल के भगवंत मान ने भी रोड शो के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का काम सिर्फ अपना घर भरना होता है। इन लोगों का आप से कोई लेना देना नहीं है। पंजाब में 90 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो आता है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए आप आम आदमी पार्टी को वोट दें।












Click it and Unblock the Notifications