Arvind Kejriwal Vs LG: CM केजरीवाल ने ली चुटकी बोले- थोड़ा चिल करो LG साहब

Arvind Kejriwal Vs LG: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय सक्सेना के बीच लगातार तकरार जारी है। एक तरफ जहां एलजी विनय कुमार सक्सेना दिल्ली सरकार पर शराब नीति घोटाला से लेकर बीएसईएस में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल और आम आम आदमी पार्टी के नेता एलजी पर अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हल्के अंदाज में ट्वीट करके एलजी को चिल करने को कहा है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने LG VK Saxena पर ली चुटकी, बोले- थोड़ा चिल करो LG साहब | वनइंडिया हिंदी *News
    arvind kejriwal

    अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा, LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। LG साहिब, थोड़ा chill करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें। दरअसल जिस तरह मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच हुई और उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई उसके बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र के इशारे पर सीबीआई यह कार्रवाई कर रही है।

    ak

    बता दें कि एलजी ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार की बिजली सब्सिडी की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले शराब नीति और शिक्षा से जुड़े मामलों की भी एलजी जांच के आदेश दे चुके हैं। जिस तरह से एलजी केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक के बाद एक जांच के आदेश दे रहे हैं उसके बाद केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच छत्तीस का आंकड़ा बना हुआ है। फिलहाल एलजी ने बिजली वितरण कंपनियों को सब्सिडी की राशि के भुगतान की जांच के आदेश दिए हैं। एलजी ने 7 दिन के भीतर इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। एलजी ने यह जांच मुख्य सचिव को दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+