केजरीवाल ने कहा- मोदी गरीबों के दुश्मन, अमीरों के दोस्त

नोट बैन के संबंध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी पर आक्रामक हो गए हैं।

नई दिल्ली। 500 और 1,000 की करेंसी को बैन कर पर केंद्र की मोदी सरकार की काफी आलोचना हो रही है। विपक्ष उनके खिलाफ एकजुट हो रहा है।

इसी बीच मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के आपात सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव दिया है कि भारत के राष्ट्रपति केंद्र सरकार को विमुद्रीकरण के आदेश को वापस लेने के लिए निर्देश दें।

नोट बदलवाने के दौरान उंगली में स्‍याही लगाने के फैसले पर भड़की ममता बनर्जी

arvind kejriwal

केजरीवाल ने कहा...

इससे पहले उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने करेंसी का विमुद्रीकरण किया है हम उसकी निंदा करते हैं।

विधानसभा के विशेष सत्र में केजरीवाल ने कहा कि विजय माल्या को 8 हजार करोड़ रुपए देकर इस सरकार ने भगाया। माल्या का 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए माफ किया।

केजरीवाल ने कहा कि अमीर मोदी सरकार के दोस्त हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीबों से दुश्मनी है।

इस दौरान केजरीवाल ने आयकर विभाग के दस्तावेज दिखाए। केजरीवाल के भाषण के दौरान बाधा उत्पन्न कर रहे भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को मार्शल बुला कर बाहर कर दिया गया।

रेड्डी के घर क्यों नहीं जाती सीबीआई?

उन्होंने सदन में कहा कि भाजपा जनार्दन रेड्डी के घर CBI क्यों नहीं जाती जहां 500 करोड़ रुपए की शादी होगी। केजरीवाल ने कहा कि मोदी के अमीर दोस्त उन्हें पैसा देते हैं।

विधानसभा में केजरीवाल नेपीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मौजूदा प्रधानमंत्री का नाम काले धन के लेनदेन में आया हो।

उन्होंने कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के लैपटॉप ने लेनदेन का खुलासा किया था।

केजरीवाल ने कहा कि 25 करोड़ रुपए का कैश सीबीआई को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नई दिल्ली ऑफिस से 2013 में जांच के दौरान मिला था।

गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम दिए संदेश में पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि 500 और 1,000 के नोट अवैध घोषित कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+