ऑटो चालकों से अपने घर पर मिले अरविंद केजरीवाल, कहा- 'मेरा पुराना और गहरा रिश्ता है'
Arvind Kejriwal Meets Auto Drivers: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने निवास पर दिल्ली के ऑटो ड्राइवर्स को चाय पर आमंत्रित किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "आज मैंने ऑटो ड्राइवर्स को अपने घर पर चाय के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ खुलकर बातें कीं। उनके साथ सुख-दुख बांटना मेरे लिए बेहद खास है। ऑटो चालकों से तो मेरा पुराना और गहरा रिश्ता है।
Auto Drivers से संवाद के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो मैंने ऑटो चालकों के हित में कई फ़ीस माफ़ कर, उनका आर्थिक बोझ हल्का किया। यही कारण है कि आज उनके दिलों में आम आदमी पार्टी के लिए खास बना दिया।

उन्होंने कहा कि ''समय चाहे कैसा भी रहा हो, हमने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया। उनके जीवन की चुनौतियां मुझे हमेशा प्रेरित करती रही है। हमने हमेशा उनके लिए काम किया है और भविष्य में भी उनकी सहूलियत के लिए काम करते रहेंगे।
ऑटो चालक उमेश कुमार ने कहा, आज अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर दिल्ली के ऑटो चालकों को जो मान-सम्मान दिया है, वह आजाद हिंदुस्तान के राजनीतिक इतिहास में कभी किसी मुख्यमंत्री या बड़े नेता ने नहीं दिया। मैं दिल से अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हम जैसे ऑटो चालकों को इतना मान-सम्मान दिया।












Click it and Unblock the Notifications