अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में किया देश के सबसे बड़े कंस्ट्रक्शन, डिमोलिशन प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली के बुराड़ी में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन प्लांट का उद्घाटन किया है। यह देश का सबसे बड़ा प्लांट है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस प्लांट का उद्घाटन करते हुए इसपर खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जितना भी मलबा इकट्ठा होता है वो सारा मलबा यहां पर रिसाइकिल होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं खुश हूं कि आज बुराडी में सीएंडडी प्लांट का उद्घाटन किया गया, जोकि 2000 मीट्रिक टन की क्षमता का है। इस प्लांट की मदद से मलबे को रिसाइकिल किया जाएगा और इससे ईंड और टाइल बनाई जाएगी। यह भारत का सबसे बड़ा प्लांट है।

arvind kejriwal

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में प्रदूषण को रोकने के लिए 13 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। साथ ही औद्योगित कचरे के 164 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है, जहां पर औद्योगिक कचरे को डालकर जलाया जाता है। कूड़े को जलाने से रोकने के लिे दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति वह अन्य विभागों ने अपनी निगरानी जारी कर दी है।

डीपीसीसी के अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा जलाने से काफी वायु प्रदूषण होता है। औद्योगिक इलाकों में कूड़ा जलाकर प्रदूषण किया जाता है। लेकिन हमारी टीमें अब रात-दिन निगरानी कर रहे हैं। हम ऐसी जगहों की पहचान कर रहे हैँ। जिन जगहों पर अधिक प्रदूषण होता है उन्हें चिन्हित करके एक्शन प्लान बनाया जा रहा है और टीमों को मॉनिटरिंग पर लगाया गया है।

इसके अलावा दिल्ली में ग्रीन रूम तैयार किया गया है, जहां पर 17 लोगों की टीम को तैनात किया गया है। यह टीम दिल्ली में प्रदूषण पर लगातार निगरानी करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+