सीएम केजरीवाल ने किया दिल्ली-नोएडा आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, जानें कितना समय बचेगा
Ashram Flyover:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों की ट्रैफिक की परेशानी खत्म हो गई है। नोएडा से आने वाले लोग आश्रम फ्लाईओवर विस्तार के खुलने के बाद जल्द ही एम्स पहुंच सकते हैं।

दिल्ली-नोएडा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए आज से आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) फिर से खुल गया है। बता दें इस साल की शुरुआत में इसे बंद कर दिया गया था जिसके चलते लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा फ्लाईओवर विस्तार का उद्घाटन करने के बाद फिर से जनता के लिए खोल दिया गया।
जानें कितना बचेगा समय
आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) से यात्रा करने पर दक्षिण दिल्ली और नोएडा के बीच 25 मिनट तक का समय बचेगा और यात्रियों की परेशानी कम होगी। कई लोग इस सुविधा से खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली-नोएडा आवागमन को 'परेशानी मुक्त' बनाने के लिए फ्लाईओवर का विस्तार किया गया था। यात्री अब आश्रम और डीएनडी के बीच ट्रैफिक सिग्नल को बायपास कर सकते हैं।
जानें फ्लाईओवर से जुड़ी प्रमुख बातें
- छह लेन का फ्लाईओवर दिल्ली-नोएडा आवागमन को सिग्नल-मुक्त बना देगा।
- फ्लाईओवर पर अभी हल्के वाहनों को ही जाने दिया जाएगा।
- जानकारों का कहना है कि ज्यादा फ्लाईओवर बनने से दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ेगी।
- सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अधिक सड़कों का मतलब अधिक ट्रैफिक है।
- फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था। परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये है, और रैंप सहित फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1,425 मीटर है।
- सराय काले खां से आने वाले यात्रियों को आश्रम फ्लाईओवर का इस्तेमाल ना करने की सलाह जारी की गई है।
- नोएडा और आश्रम चौराहे के बीच भीड़ को हल करने के लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। 1.42 किलोमीटर लंबे छह लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन शुरू में 28 फरवरी को किया जाना था, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
- आश्रम फ्लाईओवर एक प्रमुख बाईपास है जो यात्रा करने वाले वाहनों को मथुरा रोड और रिंग रोड के व्यस्त चौराहे का उपयोग करने से बचने में मदद करता है, जहां हर दिन 350,000 वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications