दिल्ली में अब रात दस बजे तक खुलेंगे बाजार और मॉल, केजरीवाल सरकार ने दी छूट

नई दिल्ली, 7अगस्त: राजधानी दिल्ली में लगी कोरोना पाबंदियों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने छूट बढ़ा दी है। दिल्ली में मॉल और बाजार अब रात 10 बजे तक खुलेंगे। शनिवार को ही आप सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई है। आने वाले समय में त्योहारी सीजन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Recommended Video

    Delhi: CTI का DDMA को पत्र, Markets-Malls को रात 10 बजे तक खोलने की मांगी अनुमति | वनइंडिया हिंदी
    kejriwal

    दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने हाल ही में आप सरकार से त्योहारी सीजन से पहले बाजारों को खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया था। दिल्ली भाजपा ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। इस साल अप्रैल में कोविड की दूसरी लहर आने और संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कई तरह की पाबंदियां लागू कर दी गई थीं। जो बीते कुछ दिनों में धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 14 लाख से ज्यादा केस मिले हैं, जिसमें अब सिर्फ 500 एक्टिव केस हैं।

    देश में कोरोना की स्थिति

    शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 38,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान, 617 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। देश में अब 4,12,153 एक्टिव मरीज हैं, जो कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4.27 लाख मौतें कोरोना से हुई हैं।

    देश में इस समय केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं। वहां काफी पाबंदियां भी हैं। केरल के अलावा तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हल्के प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि अब सख्त पाबंदियां बहुत कम जगह पर हैं। वीकएंड लॉकडाउन ही ज्यादातर जगहों पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+