अरविंद केजरीवाल बोले, भाजपा के खिलाफ खड़े ना हुए तो ये आपकी बहू-बेटी को भी नहीं छोड़ेंगे
केजरीवाल ने रामजस कॉलेज में विवाद के बाद एबीवीपी के सदस्य और दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र अवाना का महिला प्रोफेसर के साथ बदतमीजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और वामपंथी छात्र संगठन में टकराव के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक दल भी खुकर सामने आ गए है। घटना के दौरान आईसा के विद्यार्थियों ने एबीवीपी पर पत्थर मारने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस की भूमिका भी इसमें विवादास्पद रही है। एक वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रा को घूंसे मारते भी कैद हुए थे।

इस मामले के बाद पुलिस के सामने ही एबीवीपी के सदस्य और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र अवाना का दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर के साथ बदतमीजी से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसे विकास योगी ने शेयर किया है, जिसे अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है 'ये सुनिए भाजपा की खुली गुंडागर्दी, पुलिस के सामने। अब भी अगर आप इनके खिलाफ खड़े नहीं हुए तो कल ये आपकी बहु बेटी को भी नहीं छोड़ेंगे।'
एक दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने भाजपा और एबीवीपी को निशाना बनाते हुए लिखा, 'ये खुद राष्ट्रविरोधी नारे लगवाते हैं, नारे लगाने वाले भाग जाते हैं और फिर दूसरों को पीटते हैं। कहीं भी नारे लगाने वाले पकड़े क्यों नहीं गए?' इससे पहले केजरीवाल ने शहीद की बेटी गुरमेहर कौर, जिन्होंने एबीवीपी के लोगों पर रेप की धमकी का आरोप लगाया है, उनकी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'क्या अपनी बेटियों और बहनों को बलात्कार की धमकियाँ देना भाजपा की देशभक्ति है? घिन्न आती है ऐसे लोगों पे।'
देखिए वीडियो जिसमें एबीवीपी के सतेंद्र अवाना को महिला प्रोफेसर से बदतमीजी करते दिखाया गया है। (वीडियो आम आदमी के विकास योगी ने ट्वीट किया है)
पढ़ें- डीयू विवाद में कूदे किरण रिजीजू, कहा- कौन कर रहा है गुरमेहर कौर को भ्रमित












Click it and Unblock the Notifications