सीएम अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय ने दी नवरात्रि की बधाई

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। 15 अक्टूबर से लोगों के घरों में देवी मां का विराजेंगी। साथ ही पंडालों में भी मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा।

इस मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बधाई दी है। गोपाल राय ने नवरात्रि की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी

arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी नवरात्रि की बधाई दी है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप सभी को पवित्र शारदीय नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएँ। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति सदा बनी रहे। जय माता दी।

नवरात्रि की शुरुआत शक्ति मां शैलपुत्री की पूजा से होती है। इस दिन 9 दिन की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है। इसके बाद पूरे 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है जबकि इसका समापन 23 अक्टूबर को होगा। 24 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा

बता दें कि नवरात्रि के मौके पर अलग-अलग राज्यों में पंडाल सजाए जाते हैं। इन पंडालों को काफी भव्य रूप से तैयार किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पूजा अर्चना के लिए आते हैं और मां दुर्गा के स्वरूप की अराधना करते हैं। इस दौरान डांडिया का भी आयोजन किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+