दिल्ली में 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगा एंटी इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन अभियान
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि औद्योगिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक अभियान चलाएगी केजरीवाल सरकार। इसके लिए 66 टीमों का गठन किया गया है।
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में बढ़ने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान का ऐलान किया है। इस प्लान को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए दिल्ली सरकार दिन-रात काम कर रही है।

दिल्ली के अंतर 7 अक्टूबर से ही एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जा रहा है, जिससे धूल को कम किया जा सके। दिल्ली में बायो डीकंपोजर का छिड़काव किया जा रहा हैा। दिल्ली के अंदर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नोटिफाई किया जा चुका है। दिल्ली के अंदर वाहनों को पीयूसी को चेक करने का अभियान तेज किया जा चुका है। दिल्ली के अंदर वृक्षारोपण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।
दिल्ली में औद्योगिक प्रदूषण को रोकने के लिए बैठक की, जिसमे हमने निर्णय लिया है कि 20 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक एंटी इंडस्ट्रियल अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 66 टीमों को गठित किया गया है। यह टीमें पूरी दिल्ली के यह चेक करेंगी कि इंडस्ट्रियल यूनिट प्रदूषित फ्यूल पर तो नहीं चल रही है। इंडस्ट्रियल प्रदूषण को चेक करने के लिए इस अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की 1753 औद्योगिक इकाइयों को PNG में Convert किया। दिल्ली में उद्योगों को केवल Approved Fuel पर संचालित करना अनिवार्य। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ की जाएगी सख़्त कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications