AIIMS में AMRIT Pharmacy का दूसरा स्टोर शुरू, अब 60 फीसदी सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं

Delhi News: दिल्ली एम्स ने बताया कि फार्मेसी में 13 काउंटर हैं और यहां चौबीसों घंटे दवाएं मिलेगी। यहां करीब 1500 तरह की दवाएं हैं। यहां जेनेरिक दवाओं के साथ ब्रांडेड दवाएं भी सस्ती दरों पर मिलेंगी।

Delhi News: अब दिल्ली वासियों को सस्ती दरों पर दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मस्जिद मोठ स्थित नए ओपीडी ब्लाक में सोमवार को अमृत फार्मेसी के दूसरा स्टोर की शुरुआत हो गई है। अफोर्डेबल मेडिसिन एंड रिलाएबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट (अमृत) फार्मेसी में 13 काउंटर हैं और यहां चौबीसों घंटे दवाएं मिलेगी। यह जानकारी दिल्ली एम्स ने ही दी है।

आगे बताया कि करीब 1500 तरह की दवाएं 15 से 60 प्रतिशत तक सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। हालांकि, अभी स्टोर में ऑर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध नहीं हो सकेगा। लेकिन, एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपलब्ध न कराने पर अमृत फार्मेसी की संचालक एजेंसी एचएलएल लाइफ केयर को स्टोर बंद करने की चेतावनी भी दी है।

Delhi AIIMS AMRIT Pharmacy

इस अवसर पर, एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने कहा कि एम्स को गुणवत्ता से समझौता किए बिना सस्ती दवाओं की पेशकश करने पर गर्व है। रोगी की जरूरतों के आधार पर फार्मेसी की पेशकशों का विस्तार करने के लिए लगन से काम करना जारी रखेगा।

ब्रांडेड दवाइयां भी सस्ती दरों पर

आपको बता दें कि नए ओपीडी ब्लाक में फार्मेसी के न होने पर मरीजों के काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इस स्टोर से दवाइयां मिलने में मदद करेगी। सस्ते दामों पर दवाएं होंगी और 24 घंटा ओपन रहेगी। यहां जेनेरिक दवाओं के साथ ब्रांडेड दवाएं भी सस्ती दरों पर मिलेंगी।

बच्चे ने काटा अमृत फार्मेसी स्टोर का फीता

वहीं, एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने 10 साल के बच्चे नीतीश कुमार चौधरी से फार्मेसी का फीता कटवाया। बच्चा अपनी मां के साथ ओपीडी में पहुंचा था। यह पल बच्चे के लिए यादगार बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+