amit bhadana: जानिए कितनी संप​त्ति के मालिक हैं YouTuber अमित भड़ाना

नई दिल्ली। अमित भड़ाना 20 मिलियन सब्सक्राइबर वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अपनी इस कामयाबी पर उन्होंने ट्वीट करके अपने सभी सब्सक्राइबर्स को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने चाहने वालों के समर्थन के प्रति आभार भी जताया है। अमित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस बारे में फैंस के साथ लाइव चैट भी किया है। बता दें, अमित का जन्म 7 सितंबर 1994 को दिल्ली के जोहारीपुर गांव में हुआ था। स्कूल के समय से ही वह एक होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने लॉ की पढ़ाई है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमीत बड़े होकर वकील बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और सोच रखा था। आज दुनियाभर के लोग अ​मित को पहचानते हैं। अमित के यू-ट्यूब पर दो करोड़ सब्सक्राइबर होने के बाद काफी लोगों के मन में सवाल है कि आखिर वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। ऐसे में हम आपको अमित की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानें कितनी है अमित भड़ाना की नेटवर्थ

जानें कितनी है अमित भड़ाना की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित भड़ाना की नेटवर्थ लगभग 43.70 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यू-ट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन' के सब्सक्राइबर की संख्या को पार करने के बाद अमित भड़ाना को भारत के सबसे मजेदार YouTuber के रूप में टैग किया गया था। बता दें, अमित ने अक्षय कुमार, अजय देवगन, गायक सहित अन्य लोगों के साथ अद्भुत वीडियो बनाए हैं। अमित अपने वीडियो में ऐप सहित कई प्रचार भी करते हैं। अमित भड़ाना अब 20 मिलियन सब्सक्राइबर वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने चाहने वालों के समर्थन के प्रति आभार भी जताया है।

साल 2012 में यू-ट्यूब चैनल किया था शुरू

साल 2012 में यू-ट्यूब चैनल किया था शुरू

अमित भड़ाना ने साल 2012 में अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। उस दौरान यूट्यूब पर ज्यादा सक्रिय नहीं थे। अनुभव के लिए शुरुआत में एक वीडियो डाला तो लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। उसके बाद में अमित अपने दोस्तों के साथ मिल कर वीडियो बनाते हैं और सभी मिलकर शूट करते हैं। अमित भड़ाना अब ब्रांड बन चुके हैं, जिनके वीडियो डालते ही कुछ घंटो में ही मिलियन व्यूज आ जाते हैं। अमित की फैंन फॉलोविंग भी इतनी है की कई बॉलिवुड के दिग्गज भी फेल है।

'सालों की मेहनत का फल'

'सालों की मेहनत का फल'

एक इंटरव्यू में अमित ने कहा था, 'आज मेरा चैनल पॉपुलर है, लेकिन ये रातोंरात नहीं हुआ है, इसके पीछे कई सालों की मेहनत लगी है। बहुत समय के बाद कामयाबी हाथ लगी है।' अमित ने कहा था कि अगर आपके अंदर काबिलियत है तो आप एक साधारण चीज को भी पॉपुलर बना सकते हैं। जरूरी नहीं एक इंटरटेनिंग वीडियो बड़े सेट पर 5-10 बड़े कैमरे के साथ ही बनाया जाए। अगर आप यूट्यूब पर अपनी वीडियो डालना चाहते हैं तो ये न सोचें ये चलेगी या नहीं। बस बनाकर डाल दें। सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी।

सितंबर 2018 में पार की थी एक करोड़ की सीमा

सितंबर 2018 में पार की थी एक करोड़ की सीमा

2018 के सितंबर में भड़ाना ने 1 करोड़ की सीमा को पार कर लिया था और वह सिर्फ भुवन बाम (BB ki vines) से पीछे रह गए थे। तब से लेकर आजतक उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार फैंस का मनोरंजन करते हुए शोहरत की बुलंदियों पर चढ़ते गए हैं।पिछले एक साल और आठ महीनों से तो वे भारत में यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले यू-ट्यूबर बने हुए हैं। उनके बाद कैरी मिनाती उर्फ अजय नागर का स्थान है, जिनका यू-ट्यूब पर अमित भड़ाना के बाद सब्सक्राइबर के मामले में दूसरा स्थान है। उनके 1 करोड़ 93 लाख सब्सक्राइबर हैं। इनके बाद आशीष चंचलानी और भुवन बाम और फिर टेक्निकल गुरुजी का नाम आता है। इस समय भुवन बाम के 1 करोड़ 76 लाख, आशीष चंचलानी के 1 करोड़ 84 लाख और टेक्निकल गुरुजी के 1 करोड़ 68 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+