वायु प्रदूषण: दिल्ली-NCR में स्कूलों को फिर से खोलने की इजाजत, इस तारीख से चलेंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से बंद स्कूलों को फिर से खोलने की इजाजत मिल गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। शुक्रवार को आयोग की ओर से ये जानकारी दी गई है। प्रदूषण को लेकर अपनी कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा सौंपने के एक दिन बाद आयोग ने ये फैसला लिया है।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। कमीशन ने कहा है कि कक्षा 6 से आगे की पढ़ाई के लिए तत्काल प्रभाव से खोले जा सकते हैं। वहीं कक्षा 5 तक की कक्षाओं के लिए स्कूल आगामी 27 दिसंबर से खोले जा सकते हैं।
Recommended Video
वायु प्रदूषण की बिगड़ूती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में नवंबर में कक्षाएं बंद कर दी गईं थीं। हालात में सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने 29 नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा था कि सरकार ने ऑफिस जाने वालों के लिए घर से काम करने की अनुमति दी लेकिन बच्चों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने 2 दिसंबर को फिर से फिजिकल कक्षाएं निलंबित कर दी थीं।
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दिया था हलफनामा
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के हालात पर गुरुवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने दूध और डेयरी इकाइयों को फिर से 24 घंटे शुरू करने की अनुमति दी है। वहीं स्कूलों को फिर से खोलने और निर्माण गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी जाए या नहीं, इस पर वो 17 दिसंबर को फैसला लेगा। जिस पर आज फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications