दिल्ली में वायु प्रदूषण: केजरीवाल सरकार करेगी पानी का छिड़काव, खर्च केंद्र से मांगा
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली के वायुमंडल में प्रदूषक जमा हो गए है। इन तत्वों को खत्म करने के लिए हवाई छिड़काव करने की योजना बनाई जा रही है। दिल्ली सरकार ने हेलीकॉप्टर की मदद से पानी का छिड़काव कर प्रदूषकों को खत्म करने की योजना बनाई है।

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है कि तापमान में गिरावट की वजह से दिल्ली के वातावरण में प्रदूषकों की मात्रा में इजाफा हो रहा है। ऐसे में इन प्रदूषकों से निजात पाने के लिए एकमात्र तरीका हवा में पानी का छिड़काव करना है। इसके लिए हेलीकॉप्टर की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से हेलीकॉटर और अन्य सक्षम विमान मुहैया कराने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications