AIIMS Delhi: डकैतों ने पीठ में घोंप दिया था छह इंच का चाकू, एम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला
दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने राजधानी में चाकूबाजी की घटना के बाद एक व्यक्ति की पीठ से छह इंच लंबा चाकू सफलतापूर्वक सर्जरी कर निकाल दिया। दरअसल, हरियाणा के करनाल का रहने वाला 30 वर्षीय व्यक्ति 12 जुलाई को डकैती के प्रयास से अपनी आभूषण की दुकान की बहादुरी से रक्षा करते समय घायल हो गया।
डकैतों के भागते ही मरीज एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचा, जबकि चाकू अभी भी उसकी पीठ में धंसा हुआ था। इसके बाद 13 जुलाई को एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरान फारूक के मार्गदर्शन में डॉक्टरों ने उसके पीठ की सफलतापूर्वक सर्जरी की। इस सर्जरी में पोस्टीरियर फिक्सेशन शामिल था।













Click it and Unblock the Notifications