600 से ज्यादा स्टार्टअप, 13 देश और AI का महाकुंभ! दिल्ली में AI Summit 2026 का पहला दिन क्यों रहा ऐतिहासिक?
AI Summit Day 1 Highlights: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 के पहले दिन ने यह साफ कर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है। सोमवार 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस भव्य समिट और एक्सपो का उद्घाटन किया, जहां तकनीक, स्टार्टअप्स और वैश्विक सहयोग का जबरदस्त संगम देखने को मिला।
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया। इस एक्सपो में 600 से अधिक हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया है, वहीं 13 देशों के पवेलियन अंतरराष्ट्रीय AI सहयोग की झलक पेश कर रहे हैं। पीएम मोदी खुद कई स्टॉल पर पहुंचे, स्टार्टअप फाउंडर्स से बातचीत की और उनके इनोवेशन को करीब से समझा।

PM मोदी ने AI को लेकर क्या संदेश दिया? (PM Modi On Artificial Intelligence)
एक्सपो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह आयोजन भारतीय टैलेंट, इनोवेशन और AI की अपार संभावनाओं को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे AI सॉल्यूशंस विकसित करेगा, जो सिर्फ देश के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए काम आएंगे। यह बयान बताता है कि सरकार AI को भविष्य की ग्रोथ का बड़ा इंजन मान रही है।
AI Impact Summit 2026 में कौन-कौन शामिल हो रहा है? (Global Participation In AI Summit)
इस समिट को ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा AI इवेंट माना जा रहा है। इसमें 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष, करीब 60 मंत्री और 500 से अधिक वैश्विक AI लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और 17 फरवरी से आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है।
समिट का ढांचा कैसा है और क्या दिखाया जा रहा है? (AI Summit Structure And Themes)
AI Impact Summit को तीन थीम्स में बांटा गया है - पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस। कुल 300 पवेलियन और लाइव डेमो इस समिट का हिस्सा हैं। 10 अलग-अलग एरिना में फैला यह आयोजन 7,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में हो रहा है, जहां स्टार्टअप्स, बड़ी कंपनियां, राज्य सरकारें और रिसर्च संस्थान एक साथ नजर आ रहे हैं।
Jio के AI इकोसिस्टम ने क्यों खींचा ध्यान? (Jio AI Ecosystem)
समिट के दौरान आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को Reliance Jio के AI इकोसिस्टम की जानकारी दी। पीएम मोदी ने जियो इंटेलिजेंस पवेलियन में AI आधारित मॉडल्स और लाइव डेमो देखे। इनमें Jio AI Stack, Jio Arogya AI, Jio Shiksha और Jio AI Home जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जो हेल्थ, एजुकेशन और डिजिटल लाइफ को आसान बनाने पर फोकस करते हैं।
ग्लोबल एक्सपर्ट्स भारत को AI में कैसे देख रहे हैं? (Global Experts On India AI)
Wipro की ग्लोबल प्राइवेसी और AI गवर्नेंस प्रमुख Wipro की अधिकारी इवाना बार्टोलेटी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की स्केलेबिलिटी है। वहीं BCG इंडिया के एमडी सिद्धार्थ मदान ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ के लिए AI को ज्यादा सुलभ बना सकता है, खासकर भाषा मॉडल्स जैसे भाषिणी और सर्वम के जरिए।
19 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी AI Impact Summit 2026 का औपचारिक उद्घाटन भाषण देंगे। इसके अलावा हेल्थकेयर में AI से जुड़े दो बड़े इनिशिएटिव भी लॉन्च होने वाले हैं। कुल मिलाकर, यह समिट न सिर्फ भारत की AI ताकत दिखा रहा है, बल्कि यह भी संकेत दे रहा है कि आने वाले सालों में भारत AI इनोवेशन का बड़ा ग्लोबल हब बनने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications