600+ स्टार्टअप, 70 हजार वर्ग मीटर एरिया और 2.5 लाख विजिटर! दिल्ली में AI Summit का ऐसा महाशो कभी नहीं देखा गया
AI Impact Summit 2026 New Delhi: दिल्ली इस हफ्ते पूरी दुनिया के टेक मैप पर सबसे चमकदार बिंदु बन चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत, संभावनाओं और चुनौतियों पर मंथन करने के लिए भारत ने जिस मेगा इवेंट की मेजबानी शुरू की है, उसके आंकड़े ही बता देते हैं कि यह कोई साधारण सम्मेलन नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच है।
16 से 20 फरवरी तक चलने वाला AI Impact Summit 2026 नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित हो रहा है और इसका पैमाना हर मायने में ऐतिहासिक है। इस वैश्विक AI समिट के साथ India AI Impact Expo 2026 भी आयोजित की जा रही है। यह एक्सपो करीब 70,000 वर्ग मीटर में फैला है और इसे 10 अलग-अलग एरिना में बांटा गया है।

आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन में 600 से ज्यादा स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 2.5 लाख से अधिक विज़िटर्स के आने की उम्मीद है, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल हैं। यह समिट करीब 100 देशों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर ला रही है, जो इसे अब तक के सबसे बड़े AI आयोजनों में से एक बनाती है।
किसने किया आयोजन और क्या है मकसद? (India AI Impact Expo 2026)
इस मेगा एक्सपो का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से किया गया है, जिसमें Software Technology Parks of India (STPI) कस्टोडियन की भूमिका निभा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह समिट तकनीकी क्रांति का रास्ता खोलने वाला मंच है, जो मानव जीवन के हर क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश (PM Narendra Modi on AI)
समिट की शुरुआत पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने साफ कहा कि भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत दुनिया भर के लीडर्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स और टेक एक्सपर्ट्स का स्वागत करता है, ताकि AI के भविष्य पर मिलकर चर्चा हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक, भारत की AI यात्रा महत्वाकांक्षा के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी उदाहरण है।
दुनिया के टॉप टेक दिग्गज दिल्ली में (Global AI Leaders in Delhi)
इस समिट में टेक वर्ल्ड के सबसे बड़े नाम शामिल हो रहे हैं। Sundar Pichai, Sam Altman, Anthropic के CEO डारियो अमोडेई, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस जैसे दिग्गज यहां अपने विचार रखेंगे।
इसके अलावा फ्रांस, ब्राज़ील समेत करीब 20 देशों के शीर्ष नेता भी इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि यह पहला मौका है जब AI पर होने वाला इतना बड़ा वैश्विक सम्मेलन किसी ग्लोबल साउथ देश में आयोजित किया जा रहा है।
13 देशों के पवेलियन और 300 से ज्यादा प्रदर्शन
इस आयोजन में 13 देशों के विशेष पवेलियन लगाए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों की भागीदारी शामिल है।
इसके अलावा 300 से ज्यादा क्यूरेटेड एग्ज़ीबिशन पवेलियन और लाइव डेमो हैं, जिन्हें तीन थीम वाले चक्रों में बांटा गया है-People, Planet और Progress। ये थीम दिखाती हैं कि AI समाज, पर्यावरण और विकास को कैसे प्रभावित कर रहा है।
600 से ज्यादा स्टार्टअप और देसी AI मॉडल
इस समिट की सबसे बड़ी खासियत है स्टार्टअप्स की जबरदस्त मौजूदगी। 600 से ज्यादा स्टार्टअप ऐसे AI सॉल्यूशंस पेश कर रहे हैं, जो पहले से ही असल दुनिया में इस्तेमाल हो रहे हैं।
IndiaAI Mission के तहत 12 स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल भी लॉन्च किए जा रहे हैं। ये मॉडल भारत के डेटा और बहुभाषी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और देश की 22 आधिकारिक भाषाओं में काम करने में सक्षम होंगे।
क्या AI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा? (AI and Job Disruption)
समिट में नौकरी और AI का मुद्दा भी केंद्र में है। 'Future of Employability in the Age of AI' सत्र में इंडस्ट्री लीडर्स ने माना कि कुछ पारंपरिक नौकरियां जरूर प्रभावित होंगी, लेकिन AI नई नौकरियों के दरवाजे भी खोलेगा।
Info Edge के फाउंडर संजीव बिखचंदानी ने कहा कि जैसे कंप्यूटर आने पर बैंकिंग में नौकरियां खत्म नहीं हुईं, वैसे ही AI के साथ भी होगा। उनका साफ संदेश था-AI से डरिए मत, उसे सीखिए।
क्यों खास है दिल्ली का यह AI समिट? (Why AI Impact Summit Matters)
AI Impact Summit 2026 सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह AI गवर्नेंस और इनोवेशन में विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूत करना चाहता है। दिल्ली से उठने वाली यह चर्चा आने वाले वर्षों में वैश्विक AI नीतियों और निवेश की दिशा तय कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications