घाटे में चल रही DTC को अब होगी सालाना 9 करोड़ रुपए की बचत, IGL के साथ हुआ अहम समझौता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लंबे समय से घाटे में चल रहे दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के राजस्व में अब बचत ही बचत होने वाली है। दरअसल, बुधवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बीच सीएनजी (CNG) की सप्लाई को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के बाद डीटीसी के राजस्व में सालाना 9.6 करोड़ रुपये की बचत होगी।

DTC

इस समझौते के अनुसार, अब दिल्ली में IGL डीटीसी बसों के साथ-साथ निजी वाहनों को भी सीएनजी की सप्लाई करेगा। ये समझौता परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर कैलाश गहलोत के अलावा डीटीसी के प्रबंध निदेशक विजय कुमार बिधूड़ी और आइजीएल के प्रबंध निदेशक ए के जैन भी मौजूद थे। विजय कुमार विधूड़ी और एके जैन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के बाद डीटीसी बसों के लिए सीएनजी की थोक खरीद पर IGL द्वारा डीटीसी को दी जा रही छूट बढ़ाकर अब 6.5 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे डीटीसी के राजस्व में भारी बचत होगी। कैलाश गहलोत ने कहा कि यह समझौता 10 वर्षों तक लागू रहेगा। दिल्ली में बसों और अन्य वाहनों के लिए पर्यावरणीय अनुकूल स्वच्छ सीएनजी ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में ये समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली सरकार का यह फैसले काफी अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+