रेयान के बाद दिल्ली के गुरुकुल में छात्र का स्कूल स्टाफ ने किया यौन शोषण
नई दिल्ली। गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मासूम छात्र की बेरहमी से हत्या के बाद अब दिल्ली के एक गुरुकुल में मासूम बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। दिल्ली के हौज खास इलाके के इस स्कूल के छात्र ने पुलिस को इसकी शिकायत की। पीड़ित छात्र ने पुलिस से शिकायत की कि स्कूल के एक स्टाफ ने उसके साथ यौन शोषण किया । पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी स्टाफ निखिल को फौरन गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन अगली ही सुबह छात्र ने अपनी शिकायत वापस ले ली और गुरुकुल वापस लौट गया। उनके कहा कि वो बदनामी से डर गया था और इसलिए वापस गुरुकुल आकर रहने लगा। उसने कहा कि गुरुकुल के स्वामी ने भी उसकी पिटाई की। लेकिन पीड़ित छात्र एक बार फिर से 2 सितंबर को पुलिस के पास पहुंचा और शिकायती की कि निखिल ने एक बार फिर से उसके साथ वही हरकत की।
जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि गुरुकुल प्रबंधन इस आरोप को गलत बताकर सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर पेश कर रहा है। गुरुकुल के संचालक का कहना है कि छात्र ने 2 सितम्बर की घटना बताकर जो आरोप लगाए हैं वो सीसीटीवी देखने के बाद गलत लग रहे है। पुलिस ने इस मामले में छात्र की शिकायत पर उसका मेडिकल कराने के बाद पॉक्सो एक्ट की धाराओं की तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की अपने तरीके से छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications