जेटली को अपशब्द बोलने के लिए खुद केजरीवाल ने कहा था, जेठमलानी का दावा
नई दिल्ली। मशहूर वकील रामजेठमलानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके मुवक्किल रहे अरविंद केजरीवाल पर फिर से हमला बोला है। जेठमालानी का दावा है कि खुद केजरीवाल ने ही उन्हें वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अदालत में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के लिए कहा था। जेठमलानी ने दावा किया कि केजरीवाल ने जेटली के खिलाफ और भी ज्यादा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के लिए कहा था। गौरतलब है कि जेठमलानी ने 20 जुलाई को केजरीवाल को पत्र लिख कर खुद को उनका केस लड़ने से अलग कर लिया था। बता दें कि जेठमलानी, जेटली की ओर से दायर की गई मानहानि का केस लड़ने से मना कर दिया।

केजरीवाल ने कहा था...
जेठमलानी की नाराजगी उस वक्त और ज्यादा बढ़ गई जब अदालत में अरविंद केजरीवाल ने कह दिया था कि जेटली के खिलाफ उनके वकील ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद 20 जुलाई को अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर जेटली को भी उसकी एक कॉपी भेज दी। पत्र में जेठमलानी ने लिखा है कि 'जब जेटली ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया तो आपने मेरी सेवा ली। आप अपनी अंतरात्मा से पूछे कि कितनी बार आपने #$%@!& से भी ज्यादा खराब गाली दी थी।'
यही था वो शब्द
बता दें कि #$%@!& वही अपमानजनक शब्द है जिसका इस्तेमाल जेठमलानी ने जेटली को अदालत में किय था। जेठमलानी ने जो शब्द इस्तेमाल किया था उसके चलते ही जेटली ने केजरीवाल पर 10 करोड़ रुपए का दूसरा मानहानि का मामला दायर कर दिया।
जेठमलानी ने पत्र में लिखा है कि आपने मुझसे कई बार कहा कि '#$%@!&' को सबक सिखाएं। यह संयोग ही रहा बीते कुछ समय से हम और आप कम समय ही मिल सके। हालांकि आपके सहयोगी राघव चड्ढा और वकील अनुपम श्रीवास्तव मामले विषय में मुझे जानकारी देते रहे।
ये है आरोप
बता दें कि केजरीवाल ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कथित घोटाले का आरोप जेटली पर लगाया था। इस मामले में इसी साल 17 मई को अदालत में जेठमलानी ने जेटली के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया था इसके बाद से ही मामले में नया मोड़ आ गया। जेठमलानी ने पत्र में कहा है कि आप मुझे मेरे केस की फीस अदा कर दें। मैं अब आपके बचाव में नहीं उतरुंगा। दूसरे केस की फीस मैं नहीं लूंगा।












Click it and Unblock the Notifications