बागी कैलाश गहलोत की सीट पर AAP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
Delhi News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम है। नजफगढ़ विधानसभा सीट से पार्टी ने तरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को ही तरुण यादव अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी का हाथ थामा था। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। बता दें, नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत दो बार के विधायक रह चुके हैं।
दिल्ली देहात के मजबूत चेहरे तरुण यादव और उनकी पत्नी मीना यादव ने बुधवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। तरुण यादव नजफगढ़ क्षेत्र में दशकों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव रहे हैं। उनकी पत्नी मीना यादव पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षद हैं। इस कारण उनकी पकड़ इस इलाके में जबर्दस्त मानी जा रही है।

आप ने इससे पहले दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 17 नए चेहरे हैं। वहीं, 13 विधायकों को इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। खास बात यह है कि दूसरी सूची में एक भी विधायक ऐसा नहीं है, जिसे वर्तमान सीट पर टिकट दिया गया हो। पार्टी ने दो वर्तमान विधायकों की सीट पर उनके बेटों को प्रत्याशी बनाया है।
21 नवंबर को आप ने 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। कुल 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने 16 विधायकों को इस बार अभी तक टिकट नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications