दिल्ली MCD पर फिर आम आदमी पार्टी का कब्जा, महेश खींची चुने गए नए मेयर, 3 वोटों से जीते
दिल्ली एमसीडी में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज कराई है। आप उम्मीदवार महेश खींची दिल्ली के नए मेयर चुने गए। महेश खींची ने बीजेपी के उम्मीदवार किशन लाल को 3 वोटो से मेयर चुनाव में हराया है। चुनाव जीतने के बाद खींची ने कहा, 'मैं हमारे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर बैठाया।'
Recommended Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए गुरुवार 14 नवंबर को चुनाव हुआ। मेयर पद के लिए कुल 265 वोट पड़े, जिनमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए। इन 263 वोटों में से आप उम्मीदवार महेश खींची को 133 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के किशन लाल को 130 वोट ही प्राप्त हो सके।

शैली ओबराय के बाद अब करोलबाग के देवनगर से पार्षद महेश खींची एमसीडी मेयर का पद संभालेंगे। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद महेश कुमार खींची ने कहा, "बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर बैठाया।"












Click it and Unblock the Notifications