आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाबा भैरों के किए दर्शन
Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आजकल तीर्थ यात्रा पर हैं। सोमवार को उन्होंने जम्मू में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। आज केजरीवाल ने माता वैष्णो देवी जी के दर्शन के पश्चात बाबा भैरों जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
आप सुप्रीमो ने माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- आज अपनी धर्मपत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा, दर्शन किए और सभी देशवासियों के मंगल की कामना की। माता रानी सबका भला करें और आशीर्वाद दें। साथ ही उन्होंने वैष्णो देवी के लिए निकलने से पहले भी एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। आप और आपका परिवार ख़ुश रहे, सुखी रहे। माता का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहा हूं।

छठ से पहले यमुना में गंदगी का मुद्दा गरमाया
छठ महापर्व से पहले दिल्ली में यमुना नदी का मु्द्दा गरमाया हुआ है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने नेताओं के साथ कालिंदी कुंज पहुंचकर यमुना घाट का जायजा लिया। उन्होंने आप सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि 2025 तक यमुना की सफाई के बाद खुद नदी में डुबकी लगाएंगे। इसलिए इस बार छठ पर्व पर अरविन्द केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करते हैं। यमुना में डुबकी लगाने के बाद वे स्वस्थ्य होकर नहीं निकल सकते।
आगे उन्होंने आप सरकार पर यमुना नदी की सफाई के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना की सफाई के नाम पर 6500 करोड़ खर्च किए। इसके बावजूद यमुना और दूषित होती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications