दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले सुभाष नगर वार्ड के पार्षद ने थामा AAP का हाथ, कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता और नेता दिल्ली में जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलावा पंजाब में भी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है। दिल्ली में पार्टी के लिए अच्छे संकेत इसलिए नजर आ रहे हैं, क्योंकि नगर निगम के कई पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी को जॉइन कर रहे हैं। रविवार को हरि नगर विधान सभा क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड से निगम पार्षद सुरेन्द्र सेतिया और 2012 से 2017 तक पार्षद रह चुकी मंजू सेतिया के साथ कई अन्य कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

नगर निगम चुनाव से पहले मजबूत हो रही है AAP- दुर्गेश पाठक
इन नेताओं ने AAP के वरिष्ठ नेता एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि ऐसे सम्मानित लोग हमारी पार्टी से जुड़े हैं। इन लोगों के साथ आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं पार्टी को ज्वॉइन करने वाले सुरेन्द्र सेतिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामकाज से प्रभावित हुआ है और उन्हीं की सोच की तरह काम करना पसंद करता हूं, इसलिए मैंने आप को ज्वॉइन करने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications