AAP ने शुरू किया 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान, पत्‍नी सुनीता ने शेयर किया ये WhatsApp नंबर

Arvind Kejriwal: दिल्‍ली के कथित शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केरीवाल को अरेस्‍ट किया था और अब कोर्ट ने उनकी ईडी हिरासत 1 अप्रैल बढ़ा दी। वहीं ईडी रिमांड बढ़ाए जाने के बाद सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने लोकसभा चुनाव को लेकर मोर्चा संभाल लिया है।

Sunita

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने शुक्रवार को प्रेस कान्‍फ्रेंस करते हुए AAP के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी है।

Recommended Video

    AAP ने शुरू किया 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान, पत्‍नी सुनीता ने शेयर किया ये WhatsApp नंबर

    सुनीता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 'केजरीवाल को आशीर्वाद' कैंप की शुरूआत की। इसके साथ इस कैंपेन से जुड़ने के लिए एक WhatsApp नंबर भी शेयर किया।

    प्रेस कान्‍फ्रेंस में केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने लोकसभा चुनाव को लेकर "केजरीवाल आशीर्वाद कैंप" नाम का अभियान शुरू किया है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री तक पहुंचने और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने का आग्रह किया गया।

    केजरीवाल की कानूनी उलझनों में फंसे केजरीवाल की पत्‍नी प्रेस कान्‍फ्रेंस में सुनीता केजरीवाल नागरिकों से समर्थन जुटाने में दृढ़ नजर आईं। उन्‍होंने केजरीवाल की तुलना देश के स्‍वतंत्रता सेनानियों से की।

    बता दें, अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केस में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 अप्रैल को अरेस्‍ट किया था। गुरुवार को इस केस से संबंधित अदालती कार्यवाही में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खुद दलीलें पेश कीं और सीमित सबूतों और बयानों के आधार पर अपनी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाए।

    सीएम केजरीवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक तौर पर गलत बताते हुए खारिज करते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की जरूरत पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने ईडी पर आरोप लगाया कि ईडी का उद्देश्‍य आम आदमी पार्टी को खत्‍म करना है। पत्‍नी सुनीता ने व्हाट्सएप नंबर 8297324624 जारी किया। सुनीता केजरीवाल ने इस नंबर को शेयर करते हुए कहा "केजरीवाल जी को आशीर्वाद देने के लिए आप इस नंबर पर व्हाट्सएप करें"।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+