स्वाती मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के आरोप पर AAP ने दी प्रतिक्रिया, बताया उस दिन आखिर हुआ क्या था?
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार के ऊपर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। स्वाती मालीवाल के इस आरोप के 24 घंटे बाद दिल्ली आम आदमी पार्टी की ओर संजय सिंह ने सफाई दी है और बताया कि उस दिन क्या हुआ था।
AAP सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने स्वाती मालीवाल के आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से सफाई दी। इसके साथ ही उन्होंने आप की ओर से उचित कार्रवाई करने की भी बात कही है।

संजय सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्वाती मालीवाल के आरोप पर सफाई देते हुए बताया कि स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं, तभी वैभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और उन्होंने उचित कार्रवाई करेंगे।
बता दें पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर मारपीट का आरोप लगाने के लिए 24 घंटे को स्वीकार किया कि आप प्रमुख के सहयोगी ने उनके साथ "दुर्व्यवहार" किया था।
आप सांसद संजय सिंह ने आज स्वीकार किया कि केजरीवाल के सहयोगी ने वास्तव में स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया जब स्वाति दिल्ली में अपने घर पर अरविंद केजरीवाल से मिलने का इंतजार कर रही थीं तब ये घटना हुई थी।
VIDEO | "Yesterday, a condemnable incident took place. Swati Maliwal had gone to Arvind Kejriwal's residence to meet him. While she was waiting for him in the drawing room, Vaibhav Kumar allegedly misbehaved with her. The CM has taken cognisance of the matter, and he will take… pic.twitter.com/8VlqkwdKCK
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2024












Click it and Unblock the Notifications