AAP Candidate List: MCD उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने की एंट्री, जारी की उम्मीदवार सूची, कौन से नाम लिस्ट में?
AAP Candidate List: दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमाने वाली है, क्योंकि नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ये चुनाव राजधानी के लिए सिर्फ सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा की जंग माने जा रहे हैं।
जहां भाजपा अपने मजबूत गढ़ों को बचाने की कोशिश में है। वहीं AAP सत्ता में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए पूरा दम लगा रही है। इन उपचुनावों में जनता का रुझान यह तय करेगा कि दिल्ली में किस दल की पकड़ अब भी बरकरार है। मतदान 30 नवंबर को होगा और नतीजे 3 दिसंबर 2025 को आएंगे।

AAP के उम्मीदवारों की लिस्ट
पार्टी ने जिन वार्डों से उम्मीदवार उतारे हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:
वार्ड संख्या 164; दक्षिण पुरी- श्री राम स्वरूप कनौजिया
वार्ड संख्या 163; संगम विहार ए- श्री अनुज शर्मा
वार्ड संख्या 173; ग्रेटर कैलाश- सुश्री ईशना गुप्ता
वार्ड संख्या 198; विनोद नगर- श्रीमती गीता रावत
वार्ड संख्या 56; शालीमार बाग बी- सुश्री बबीता अहलावत
वार्ड संख्या 65; अशोक विहार- सुश्री सीमा विकास गोयल
वार्ड संख्या 74; चांदनी चौक- श्री हर्ष शर्मा
वार्ड संख्या 76; चांदनी महल- श्री मुद्दसिर उस्मान कुरैशी
वार्ड संख्या 120; द्वारका बी- सुश्री राजबाला सहरावत
वार्ड संख्या 35; मुंडका- श्री अनिल लकड़ा
वार्ड संख्या 139; नारैना- श्री राजन अरोड़ा
वार्ड संख्या 128; दीचाऊं कलां- श्री केशव चौहान
AAP बनाम BJP में होगा कड़ा मुकाबला
इन उपचुनावों में सीधा मुकाबला AAP और भाजपा के बीच देखने को मिलेगा, जबकि कांग्रेस भी मैदान में उतरने की तैयारी में है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इन चुनावों के नतीजे 2027 के एमसीडी चुनावों की दिशा तय कर सकते हैं।
ये उपचुनाव उन वार्डों में हो रहे हैं जहां पार्षदों के इस्तीफे, निधन या विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सीटें खाली हुई थीं। इनमें से 9 सीटें पहले भाजपा के पास थीं और 3 सीटें AAP के पास थीं। इस बार AAP इन वार्डों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
नामांकन की प्रक्रिया शुरू
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही भाजपा व कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी। AAP ने सबसे पहले अपनी लिस्ट जारी कर चुनावी माहौल को गर्मा दिया है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications