दिल्ली के करोल बाग में AAP सांसद संजय सिंह ने की जनमसभा, बोले- जनता जेल का जवाब वोट से देगी
दिल्ली के करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 'जेल का जवाब वोट से' संकल्प सभा आयोजित की। भारत माता की जय से संजय सिंह ने अपने संबोधन की शुरूआत की।
बता दें नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे है। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस चुनावी सभा में सोमनाथ भारती के लिए दिल्लीवासियों से वोट की अपील की।

जेल का जवाब वोट से चुनाव कैंपेन के तहत आयोजित संकल्प सभा में संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। केजरीवाल ने दिल्ली में आपके लिए स्कूल बनाए, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवाई तो प्रधानमंत्री ने सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा इस तानाशाही के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डरे नहीं हैं।
वहीं सोमनाथ भारती ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जितनी भी ताकत का इस्तेमाल कर लें लेकिन देश की सत्ता से भाजपा की विदाई तय है।
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चांदनी चौक में रोड शो किया। सीएम केजरवाल ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। इसके साथ कहा अगर वे इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को वोट देंगे तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications