जेल से सीधे रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, राज्य सभा चुनाव के लिए किया नामांकन
राज्य सभा चुनाव के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नामांकन किया। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चल रहे संजय सिंह को दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास व्यक्तिगत रूप से जाकर नामांकन दाखिल करने की छूट दी थी।

शुक्रवार को कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा के सदस्य में दोबारा नामांकन फार्म भरने की जो इजाजत दी थी, उसके आधार पर संजय राउत नामांकन करने सोमवार को पहुंचे थे।
Recommended Video
कोर्ट की इजाजत के आधार पर दिल्ज्ली में रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में सोमवार को संजय सिंह को लाया गया, जहां पर उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा किया। संजय सिंह के दस्तावेज और नामांकन संबंधी अन्य दस्तावेज की जांच होने तक आप सांसद संजय सिंह वहां मौजूद रहे।
सूचना के अनुसार संजय सिंह को सोमवार कमरा नंबर 201 प्रमुख सचिव सह परिवहन आयुक्त कार्यालय परिवहन विभाग 5/9 अंडर हिल रोड, दिल्ली 1110054 स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन के लिए लाया गया था।
बता दें दो दिन पहले ही दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को राज्यसभा चुनाव कराने के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने की इजाजत दी थी। कोर्ट द्वारा जेल अधिकारियों को 8 और 10 जनवरी सुबह 11 बजे संजय सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने का आदेश दिया गया था।
गौरतलब है कि संजय सिंह के एडवोकेट ने संजय सिंह के नामांकन पत्र जमा करने और उनकी जांच के लिए आरओ के समझा पेश होने की अनुमति के लिए अपील की थी।
बता दें कोर्ट ने संजय सिंह को राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तो इजाजत दी थी लेकिन इस दौरान मोबाइल के उपयोग और शराब घोटाले से सीबीआई के मामले में किसी अन्य आरोपी या सदिग्ध या गवाह से बात करने की परमीशन नहीं दी थी।
नामांकन और जांच प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने वकील के अलावा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलने की संजय सिंह को कोर्ट ने इजाजत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications