आप ने शुरू किया 'मिशन दिल्ली'... सांसद संदीप पाठक ने 'बूथ मीटिंग तैयारी' को लेकर की चर्चा

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लेकर तैयारी शरू कर दी है। शुक्रवार को AAP के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिल्ली चुनाव के मद्देनज़र पार्टी मुख्यालय में 'बूथ मीटिंग तैयारी' को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में सम्मिलित दिल्ली के प्रदेश संगठन मंत्री, सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अलगे साल फरवरी में होना है। इसे लेकर आप नेता चौतरफा रणनीति पर काम कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं।

Sandeep Pathak

आप के मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों अपने क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+