दिल्‍ली विधान सभा में आप विधायकों ने राज्‍यपाल के खिलाफ की नारेबाजी, भाजपा का जलाया पुतला

दिल्‍ली में इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है। मंगलवार को दिल्‍ली विधानसभा में आम आदमी पार्टीके विधायकों ने आज फिर दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हालांकि हंगामे के कुछ देर बाद विधासनभा अध्‍यक्ष ने सत्र शुरू किया लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही आप विधायकों ने भाजपा और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्‍यक्ष ने बुधवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी।

delhi

वहीं विधानसभा से बाहर निकलने के बाद बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राज्‍यपाल के खिलाफ जमकर नारेबाज की। आम आदमी विधायक दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जो दिल्ली जल बोर्ड के गलत बिल सही करने की योजना रोके जाने के विरोध में नारेबाजी की। आप विधायकों ने विधानसभा के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया।

बता दें आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय राजधानी में बढ़े हुए पानी के बिलों के खिलाफ पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। बुधवार को आप ने भाजपा पर अधिकारियों के माध्यम से अरविंद केजरीवाल सरकार की 'एकमुश्त समाधान योजना' को रोकने का आरोप लगाते हुए दिल्‍ली भर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

https://hindi.oneindia.com/news/delhi/aap-mlas-raised-slogans-against-the-governor-in-delhi-assembly-burnt-effigy-of-bjp-891307.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+