AAP विधायकों को नहीं मिला LG से मिलने का समय, दिलिप पांडे ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी बेनकाब हो गई

Delhi Bus Marshal Row: बस मार्शल्स के मुद्दे को लेकर AAP विधायकों को दिल्ली के LG विनय सक्सेना से मिलने का समय नहीं मिला। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। विधायक दिलिप पांडे और कुलदीप कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बस मार्शल्स के मुद्दे को हल करने के लिए विधानसभा में मंत्री सौरभ भारद्वाज की अपील पर आज दिनांक 3 अक्टूबर को AAP विधायकों ने उप राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था लेकिन उन्होंने वक्त नहीं दिया।

दिलिप पांडे ने कहा, आज BJP वादाखिलाफी और धोखे का पर्याय बन चुकी है। बस मार्शलों की नियुक्ति के मसले पर आम आदमी पार्टी के LG साहब से मिलने के प्रस्ताव पर बीजेपी सहमत हुई थी। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG साहब से इसके लिए पत्र लिखकर समय भी मांगा था। लेकिन अभी तक LG साहब ने कोई समय नहीं दिया है।

Dilip Pandey

बीजेपी U-Turn ना ले

उन्होंने कहा, इन 10,000 बस मार्शलों के पीछे इनका पूरा परिवार खड़ा है। बस मार्शलों से जुड़े विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव पर BJP भी सहमत हुई थी। अब बीजेपी U-Turn ना ले। मेरी LG साहब से गुज़ारिश है कि दिवाली से पहले इन्हें बहाल कर दीजिए ताकि यह भी अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी त्यौहार मना पाएं।

LG ने मिलने का समय नहीं दिया

एलजी और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की झूठ की राजनीति एक बार फिर से बेनक़ाब हो गई है। आज बस मार्शल एक साल से भी ज्यादा समय से सड़कों पर बैठे हुए हैं। इन बस मार्शलों की बहाली के लिए LG साहब से मिलने के प्रस्ताव पर BJP भी सहमत थी। लेकिन इसके बावजूद LG साहब की तरफ़ से मिलने का समय नहीं दिया गया। हम उम्मीद करते हैं कि LG साहब बस मार्शलों की बहाली को लेकर होनी वाली बैठक के लिए समय देंगे। हम चाहते हैं कि 10,000 से ज़्यादा बस मार्शल और उनके परिवार BJP की गंदी राजनीति का शिकार ना हो।

AAP सरकार ने बस मार्शल के लिए काम किया

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने बस मार्शल्स के लिए काम किए हैं। बस मार्शलों की बहाली के लिए जो भी काम किए जा सकते थे, वो हमारी पार्टी और सरकार ने किये हैं। विधानसभा में प्रस्ताव भी पास कराया। लेकिन BJP अब अपने किए हुए वादे से मुकर रही है। विधानसभा से कोई प्रस्ताव पास होकर जाता है तो वह आधिकारिक होता है और उसे लेकर LG साहब को समय देना चाहिये लेकिन उन्होंने नहीं दिया। हम चाहते हैं कि LG साहब समय दें और बस मार्शलों को बहाल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+