'आप' के विधायक अमानतुल्लाह खान छेड़खानी में गिरफ्तार, 1 दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों में से एक और की गिरफ्तारी बुधवार को हो गई। दिल्ली स्थित ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसके बाद अदालत ने अमानतुल्लाह को 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

aam aadmi party

उन पर उनकी साली ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

इससे पहले खान पर साली की ओर से जामिया नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

दे चुके हैं इस्तीफा

इससे पहले अमानतुल्लाह खान ने आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भेज कर सभी पदों से इस्तीफा दिया था।

उन्होंने कहा था कि मुझे और मेरे परिवार पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं जनता को सफाई देते-देते थक गया हूं।

खान ने कहा था कि मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। पर कुछ लोगों को मेरी ईमानदारी पसंद नहीं आ रही है।

32 वर्षीय विधायक ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा है कि उनका किसी महिला से कोई संबंध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+