'दिल्ली में मंदिरों को ना तोड़ा जाए...', AAP की मंत्री आतिशी ने LG से की गुजारिश
दिल्ली की पीडब्ल्यूडी और वित्त विभाग की मंत्री आतिशी मार्लोना ने एलजी वीके सक्सेना से शहर में धार्मिक स्थलों को तोड़ने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।
22 जून के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए आतिशी ने 2 जुलाई को ट्वीट कर लिखा, ''LG साहब, मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें। परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है।''

ट्वीट में आतिशी ने आगे लिखा, ''मेरा आपसे पुन निवेदन है की दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए। इन से लोगों की आस्था जुड़ी है।"
AAP पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से 22 जून को, आतिशी द्वारा लिखे गए एलजी वीके सक्सेना को पत्र की तस्वीर शेयर की गई थी। ट्वीट में लिखा था,'' दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने मंदिरों को तोड़ने के निर्णय के खिलाफ LG साहब को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि ''मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों के साथ जनता की आस्था जुड़ी होती है। इसलिए मेरा आपसे आग्रह है कि आप 11 मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का अपना निर्णय वापस लें ताकि दिल्ली के लोगों की धार्मिक आस्था आहत न हो।''
बता दें कि रविवार 2 जुलाई को फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा चौक पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच एक मंदिर और एक मजार को तोड़ दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि मंदिर और मजार को हटाने का फैसला कुछ दिन पहले एक धार्मिक समिति की बैठक में लिया गया था और निवासियों और स्थानीय नेताओं के साथ उचित बातचीत की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications