केंद्र सरकार की तानाशाही, EC-ED-CBI मोदी की गोदी संस्था: कपिल सिब्बल
AAP Maharally in Delhi Ramlila Maidan: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से एक महारैली का आयोजन किया गया। इसमें कबिल सिब्बल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
AAP MahaRally in Delhi Ramlila Maidan: दिल्ली सरकार में अफसरों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से रविवार को महारैली का आयोजन किया गया। आप की इस महारैली में कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए। रामलीला मैदान में जनसभा को कपिल सिब्बल ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता खड़ी हो गई है।
सिब्बल ने कहा कि 2014 से पहले यूपीए सरकार में थे, तब हमें लगता था कि गोदी मीडिया अरविंद केजरीवाल के साथ है। लेकिन, वक्त बदला, सरकार बदली, पीएम बदले और गोदी मीडिया शिफ्ट भी कर गया। अब गोदी मीडिया मोदी के साथ हैं।

ईडी, सीबीआई सब मोदी की गोदी संस्था
सिब्बल ने यह भी कहा कि बीजेपी कहती थी 60 महीने दीजिए नक्शा बदल देंगे, लेकिन उन्हें 120 महीने मिले और हिंदुस्तान का नक्शा बदल दिया। इन्होंने केवल मीडिया को गोदी मीडिया नहीं बनाया, बल्कि सभी संस्थाओं को गोदी बना दिया। चाहे वो इलेक्शन कमीशन हो, ईडी हो या सीबीआई हो। इन्होंने सभी को गोद में बैठा लिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि अब लोकतंत्र, भाईचारा खतरे में है। यह अपनी मनमर्जी करते हैं।
डबल बैरल की सरकार है मोदी जी की
सिब्बल ने आगे कहा कि निर्दलीय सांसद के रूप में खडा हूं। अब वक्त आ गया है कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर मोदी जी का सामना करना होगा। मोदी जी, जिस तरह शासन चला है, उससे कोई भी सरकार बच पाएगी। मोदी कहते हैं कि मुझे डबल इंजन सरकार चाहिए। इसका मतलब वो हर राज्य में अपनी सरकार चाहते हैं। उनकी (मोदी) डबल बैरल की सरकार है। जिसमें एक बैरल में ईडी और दूसरे बैरल में सीबीआई है।












Click it and Unblock the Notifications