'CJI के फैसले का आभार, कोर्ट पर भरोसा हुआ मजबूत', AAP नेता संजय की जमानत पर बोले पिता दिनेश सिंह
दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद व नेता संजय सिंह को सीजेआई के आदेश पर जमानत मिल गई है। आप नेता की रिहाई पर उनका परिवार खुश है। संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने भारत के चीफ जस्टिस के आदेश पर न्यापालिका की प्रशंसा की हैं।
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने मौजूदा केंद्र सरकार और बीजेपी को निशाने पर लिया। केंद्रीय जांच एजेंसियों के भ्रष्टाचार के मामलों में एक्शन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के बीच न्यायपालिका से लोगों का भरोसा उठता जा रहा था, लेकिन संजय सिंह की रिहाई को लेकर सीजेआई के आदेश के बाद एक नई उम्मीद जगी है।

दिनेश सिंह ने कहा, , "...पिछले कुछ समय से, पिछले 10 सालों से जनता का भरोसा कोर्ट से उठता जा रहा था. ऐसा इसलिए था क्योंकि सभी स्वायत्त भागीदार संगठन... पीएम मोदी से डर गया हूं...जो फैसला लिया गया उसके लिए मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"
बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने 6 महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। बेंच ने कहा कि AAP नेता अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं लेकिन इस मामले के संबंध में कोई बयान नहीं दे सकते। संजय सिंह की रिहाई ऐसे समय में हो रही है जब AAP के सामने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नेतृत्व का संकट है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस मामले के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
Recommended Video
जमानत देने वाली पीठ ने कहा कि आप नेता अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं लेकिन इस मामले के संबंध में कोई बयान नहीं दे सकते। हालांकि, बेंच ने साफ किया कि संजय सिंह को दी गई जमानत को मिसाल के तौर पर नहीं लिया जाएगा। तीन जजों की बेंच ने कहा कि सिंह पूरे मुकदमे के दौरान जमानत पर बाहर रहेंगे और उनकी जमानत की शर्तें विशेष अदालत तय करेगी।












Click it and Unblock the Notifications