AAP नेता दुर्गेश पाठक का बयान, MCD में आम आदमी पार्टी आई तो दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली यह पार्टी की दिल्ली नगर निगम के सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में जुट चुकी है। पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने दावा किया है कि अगर अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव में अगर आप जीत जाती है, तो राजधानी दिल्ली को विश्वस्तर का शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Durgesh Pathak

'जनता चाहती है नगर निगम में केजरीवाल को मिले मौका'

आप के नगर निगम प्रभारी पाठक का कहना है कि जनता भी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल सरकार को नगर निगम के लिए काम करने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के बाद दिल्ली की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसे विश्वस्तर का शहर बनाने की कोशिश की जाएगी।

भाजपा के राज में गंदी पड़ी है दिल्ली: पाठक

पाठक ने कहा , 'नगर निगमों का सबसे पहला फर्ज है दिल्ली को स्वच्छ रखना है। लेकिन भाजपा के शासन में राष्ट्रीय राजधानी गंदी पड़ी है। वहीं, हमारा पहला काम ही दिल्ली को स्वच्छ बनाने पर केंद्रित होगा।' इसके आगे उन्होंने कहा कि नीतियों को लागू करने में स्थानीय निकाय की अहम भूमिका होती है, ऐसे में अगर हमारी सरकार बनती है तो दिल्ली को विश्वस्तर का शहर बनाने की हमारी कोशिश सफल होगी।

उपचुनाव में जीत से उत्साहित

इस दौरान पाठक ने उपचुनाव के नतीजों पर भी खुशी जाहिर की और भाजपा को उनके गढ़ माने जाने वाली सीटों पर हराने का भी उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि आप की जीत का अंतर अब बढ़ रहा है। आपको बता दें कि 28 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर उप चुनाव हुए थे। इनमें 4 सीटों पर आप को जीत मिली है। वहीं, 2022 में दिल्ली के नगर निगम के चुनाव आयोजित होनेवाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+