AAP सरकार ने 'Anywhere Registration' को दी मंजूरी, किसी भी ऑफिस में करवा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के नागरिकों को बड़ी सहूलियत दी है। मुख्यमंत्री आतिशी की नेतृत्व वाली सरकार ने 'एनी वेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी' को मंजूरी दे दी है। लोग अब किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का पंजीकरण करवा सकेंगे। इस नई पहल से रजिस्ट्री के लिए किसी तय सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी।

दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकेगा। पहले प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस का चक्कर लगाना होता था।

Atishi

सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को लेकर आए दिन भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती थी। यहां तक कि कई बार लोगों को लंबी लाइन और अपॉइंटमेंट बुक करने में देरी का सामना करना होता था। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इन समस्याओं को हल करने के लिए नई नीति 'एनी वेयर रजिस्ट्रेशन' की शुरुआत की गई है। नई पॉलिसी के तहत लोगों को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सहूलियत दी गयी है। अब दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की स्वतंत्रता होगी।

नए नियाम के तहत प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए केवल किसी एक सब-रजिस्ट्रार ऑफिस तक सीमित नहीं रहना होगा। सीएम आतिशी ने कहा कि सभी सब रजिस्ट्रार अब जॉइंट- सब रजिस्ट्रार के तौर पर काम करेंगे। किसी भी 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। पहले के नियम के मुताबित लोगों को किसी निश्चित सब सब रजिस्ट्रार ऑफिस का प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए चयन करना होता था। नई पॉलिसी की मंजूरी से अब बाध्यता समाप्त हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+