'...किसी से नहीं डरते, AAP का जन्म ही आंदोलन से हुआ', संजय सिंह का BJP पर साधा निशाना
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में पिछले 6 महीने से जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की रिहाई के बाद आम आदमी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर दिल्ली समेत राज्य इकाईयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। दिल्ली में से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की संजय सिंह ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उनकी पार्टी का जन्म ही एक आंदोलन से हुआ है। ऐसे में उन्हें किसी का डर नहीं है।
तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा, "आप एक भ्रष्टाचारी व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं जिसने देश की सेवा के लिए अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़ दी। बीजेपी का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है।"

पूर्व डिप्टी सीएम व आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसौदिया की पत्नी सीमा सिसौदिया से मुलाकात के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक परिवार है। उन्होंने कहा कि "कल मैं सत्येन्द्र जैन के परिवार से मिलूंगा। हम तानाशाह सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं...हमारे दिल्ली के शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी सत्येंद्र जैन जी आज जेल में है उनके परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खड़ा है और इसीलिए जेल से छूटने के बाद सीधे अरविंद जी के घर गया अभी मनीष जी के आया हूं कल सत्येंद्र जी के यहां जाऊंगा।"
Recommended Video
संजय सिंह ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, "कहीं इन लोगों के सामने इन की तानाशाही के आगे हम लोग ना झुकने वाले हैं ना डरने वाले हैं...जेल का जवाब वोट से देगी दिल्ली की जनता क्योंकि इनका मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की 2 करोड़ जनता की सुविधाओं पर डाका डालना है।"












Click it and Unblock the Notifications