दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुई AAP, गोपाल राय ने साझा किया प्लान
Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय है। बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी 11 नवंबर से दिल्ली में जिला सम्मेलन कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।
इस कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 11 से 20 नवंबर तक दिल्ली के 14 जिलों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए आप विशेष तौर पर एक लाख पदाधिकारी की टीम बनाएगी।

'आपका विधायक, आपके द्वार' कार्यक्रम
AAP के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पिछले दिनों पहले चरण में सभी विधानसभाओं में 'आपका विधायक, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत अपने कार्यों का लेखा जोखा हमने सभी विधानसभाओं में जनता के सामने रखा। दिवाली से पहले हमारे सभी बड़े नेताओं ने पूरी दिल्ली में पदयात्रा की और हर दिल्लीवाले से मिले।
11 नवंबर से पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
गोापाल राय ने बताया कि अगेल 11 नवंबर से कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे जिनमें AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इन सम्मेलनों के जरिये सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जायेगी और चुनाव में प्रचंड जीत का टार्गेट दिया जायेगा। दिल्ली में जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में हमने काम किया उस काम और केजरीवाल जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम ये संगठनात्मक तैयारी कर रहे हैं। पहले भी हमने अपने कार्यकर्ता और Volunteers के दम पर सरकार बनाई है और विपरीत परिस्थितियों में काम करके दिखाया है।
"बीजेपी पूर्वांचल विरोधी है"
उन्होंने छठ घाट का मसला उठाते हुए कहा कि चिराग दिल्ली में जो हुआ वो BJP की पूर्वांचली विरोधी मानसिकता की अभिव्यक्ति है। BJP इस बात को पचा नहीं पा रही है कि जिस दिल्ली में BJP वाले पूर्वांचलियों को गाली देते थे आज वहां AAP सरकार 1,000 से ज्यादा घाट पर छठ पूजा का आयोजन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications