डां अंबेडकर की फोटो को लेकर दिल्‍ली सरकार पर AAP ने फिर लगाए आरोप

Delhi Aam Aadmi Party: दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी ने एक बार‍ मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता को घेरा है। दिल्‍ली आप ने शनिवार को डॉ भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डां अंबेडकर की फोटो हटवाए जाने को लेकर फिर से आरोप लगाया है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्‍ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटवा दी है।

दिल्‍ली की पूर्व सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी की सरकार की फोटो भी दिखाई। जिसमें केजरीवाल और आतिशी के पीछे डां अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो नजर आ रही है। वहीं वर्तमान सीएम रेखा गुप्‍ता की हालिया फोटो के पीछे पीएम मोदी की तस्‍वीर है।

delhi aap

सौरभ भारद्वाज ने कहा जब केजरीवाल की सरकार थी, तब सभी तस्वीरों और वीडियो में बाबा साहेब की तस्वीर होती थी। आज उनके घर में भी बाबा साहेब और भगत सिंह जी की तस्वीरें लगी हैं। लेकिन रेखा गुप्ता जी के मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास से आने वाली तस्वीरों में बाबा साहेब की फोटो कहीं दिखाई नहीं देती है। यह बताता है कि बीजेपी बाबा साहेब का सम्मान नहीं करती। उन्‍होंने सवाल उठाया कि आखिर रेखा गुप्‍ता को डॉक्‍टर अंबेडकर से इतनी नफरत क्‍यों है?

याद रहे फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अपने कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा, "यह केवल एक तस्वीर का मुद्दा नहीं, बल्कि एक विचारधारा को दबाने की कोशिश है।" हालांकि भाजपा सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+