AAP की हरियाणा सरकार को चेतावनी, अगर 24 घंटे में पानी नहीं दिया तो आदेश गुप्ता के घर का काट देंगे कनेक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 11। हरियाणा से पानी की सप्लाई में हो रही कमी को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा सरकार को 24 घंटे अल्टिमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में दिल्ली के हक का पूरा पानी नहीं मिला तो दिल्ली सरकार भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश के गुप्ता के घर का पानी का कनेक्शन काट देगी।

100 एमसीडी पानी रोज कम मिल रहा है
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की गंदी राजनीति को सुधारने का अब एक यही तरीका बचा है, क्योंकि किसी भी सरकार के लिए रोजाना हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी को वहां की भाजपा सरकार ने जानबूझकर रोका हुआ है। दिल्ली को लगभग 100 एमजीडी पानी रोजाना कम मिल रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ की आबादी में से 20 लाख लोगों के हिस्से का पानी हरियाणा ने रोका हुआ है।
जानबूझकर रोका जा रहा है पानी- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी देखी जा रही है। भाजपा के लोग इसका अलग-अलग तरीके से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से भी कहा गया है कि दिल्ली को जो पानी मिलता है, उसका बड़ा हिस्सा हरियाणा से आता है। हरियाणा से आने वाले पानी को वहां की भाजपा सरकार ने जानबूझकर राजनीतिक कारणों से रोका हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications