आम आदमी पार्टी में जश्न, सांसद संजय सिंह का राज्यसभा से निलंबन हुआ खत्म
आम आदमी पार्टी को लेकर लंबे समय बाद खुशी मिली है। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह का राज्यसभा से निलंबन समाप्त हो चुका है। संजय सिंह को लगभग एक साल बाद राज्यसभा से निलंबन समाप्त हुआ है और उन्हें संसद में जाने की अनुमति मिली है।
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा का निलंबन समाप्त किए जाने के लिए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है।

बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी को ये खुशी की खबर मिली है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 2023 में मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में राज्यसभा से निलंबित किया था।
सांसद संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने कहा "लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई। निलंबन ख़त्म हुआ, माननीय सभापति उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, प्रिविलेज कमेटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।












Click it and Unblock the Notifications