Aaj Ka Mausam: कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR, फ्लाइट्स और ट्रेंने प्रभावित, जानें कब मिलेगी राहत?

Weather News in Hindi: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कांपने पर मजबूर कर दिया है। कोहरा और कोल्ड वेव मिलकर दिल्ली-एनसीआर पर अटैक कर रहे हैं। जनवरी माह बीतने को है और ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

हालांकि, शनिवार को मौसम विभाग ने कुछ राहत दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि शनिवार सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। यानी की घने कोहरे से राहत मिल सकती है। जबकि, शुक्रवार की रात बेहद गलन रही। बर्फीली हवाएं मानों हाथों को जाम देने वाली हों। फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित...

Aaj Ka Mausam

बीते दिन शुक्रवार को घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण सुबह राष्ट्रीय राजधानी से आने-जाने वाली फ्लाइट्स और यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। कम से कम 22 घरेलू फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। अंतरराष्ट्रीय यात्रा अपेक्षाकृत अप्रभावित दिखाई दी। जबकि 17 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भारत आईं।

26 जनवरी को दिल्ली में पारा गिरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के आयानगर, रिज और पालम इलाकों में 4.9, 3.2 और 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP के जिलों में अलर्ट
वहीं, कोहरे और शीतलहर को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। वहीं, मथुरा जिले में शीतलहर के बीच शहर में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता प्रभावित हुई। वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+