दिल्ली में हाई प्रोफाइल कैसिनो का पर्दाफाश, रात में एंट्री फीस 5 लाख रुपए

दिल्ली पुलिस ने किया कैसिनो का पर्दाफाश। जुआ खेलते पकड़ाए बड़े बिजनेसमैन।

दिल्ली। कैसिनो के शौकीन बिजनेसमैन और रईसों को जुआ खेलने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में ही ऐसे हाई प्रोफाइल जुआघर चोरी-चुपके चल रहे हैं।

ऐसा ही एक कैसिनो साउथ दिल्ली में पकड़ा गया है जहां रात ढलते ही अमीर जुआ खेलने का शौक पूरा करने के लिए जुटते थे। यहां एंट्री फीस 5 लाख रुपए थी और एक रात में लाखों रुपए की बाजी लगती थी।

south delhi casino

रात 10 बजे के बाद गुलजार होता था कैसिनो

साउथ दिल्ली के सैनिक फार्म्स इलाके में एक फार्म हाउस को कैसिनो में बदल दिया गया था। यहां बड़े-बड़े बिजनेसमैन जुआ खेलने के लिए रात में 10 बजे के बाद जुटते थे।

रात में पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारी ने मारा छापा

पेट्रोलिंग अफसर ने अचानक रात में इस कैसिनो पर छापा मारा तो जुए के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ। वहां जुआ खेलते हुए 19 लोग पकड़ाए जिनमें से अधिकांश बिजनेसमैन हैं। उनके अलावे पुलिस ने कैसिनो चला रहे 5 मैनेजरों और 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की चिप मिली

पुलिस ने कैसिनो से 1.37 करोड़ रुपए की चिप के साथ ही वहां 11 लक्जरी कारें, विदेश से आयातित शराब की 23 बोतलें और 250 ताश की गड्डियों को जब्त कर लिया।

दो लोगों की सिफारिश के बाद होती थी एंट्री

कैसिनो में नए लोगों की एंट्री आसान नहीं थी। पहले से मेंबर बने हुए दो लोगों की सिफारिश के बाद ही किसी नए मेंबर की एंट्री हो पाती थी। हर बार एंट्री फी के तौर पर पांच लाख रुपए लिया जाता था। साउथ दिल्ली के बिजनेसमैन, प्रोपर्टी डीलर और बड़े उद्योगपति इस कैसिनो के मेंबर थे।

मेंबर के आईडेंटिटी कार्ड के तौर पर खास सिक्का

इस कैसिनो में हर मेंबर को एक खास सिक्का दिया जाता था जो उनका आईडेंटिटी कार्ड होता था। इस कैसिनो के बारे में लोग बातचीत के दौरान प्रचार करते थे और नए मेंबर को शामिल करते थे। पुलिस ने बताया कि सभी मेंबर फेसबुक और ह्वाट्सएप पर इसके बारे में चर्चा करने से बचते थे।

रोज नहीं चलता था यह कैसिनो

हर मेंबर का कॉन्टेक्ट कैसिनो मैनेजर के पास था। हर रात यह जुआघर नहीं खुलता था। जब भी कैसिनो में जुआ खेलने का प्रोग्राम बनता था, मैनेजर सभी को मैसेंजर से सूचित करके बुलाते थे।

कैसे हुआ कैसिनो का पर्दाफाश

पुलिस ने एक मेंबर को फार्म हाउस के अंदर चिप ले जाते हुए देखा। साथ ही फार्म हाउस के बाहर खड़ी लक्जरी कारों को देखकर पुलिस का शक और बढ़ा। इसके बाद एसीपी दीवान चंद शर्मा ने पुलिस टीम के साथ फार्म हाउस पर छापा मारा और खेल का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

दिल्ली गैंबलिंग एक्ट और दिल्ला एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि कैसिनो का मालिक और उसका पार्टनर फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+