दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

55 साल का अधेड़ जबरन 13 साल की लड़की से शादी करना चाहता था, इनकार करने पर रिश्तेदार को मार डाला

Google Oneindia News

दिल्ली। यहां नरेला क्षेत्र में एक 55 साल का अधेड़ जबरन 13 साल की किशोरी के साथ शादी करने चला था। इस पर किशोरी के रिश्तेदार ने अधेड़ को फटकारा। अधेड़ इतना आग बबूला हुआ कि, उसने किशोरी के रिश्तेदार की निर्ममता से हत्या कर दी। उसके बाद फरार हो गया।

संवाददाता ने बताया​ कि, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की लाश बरामद कर ली है। वारदात के बारे में किशोरी व अन्य परिजनों से जानकारी ली है। हत्या के आरोप 55 साल के अर्जुन पर हैं। अर्जुन उस 13 साल की किशोरी से ब्याह करने पर आमादा था। वो चाहता था नाबालिग लड़की से शादी हो जाए।

a 55 year old man wants to marry with 13 years minor girl, killed her relative at delhi

अर्जुन कंस्ट्रक्शन का काम करता है और उसके साथ ही रामबाबू नामक शख्स भी कंस्ट्रक्शन का काम करता था। वो 13 साल की लड़की उसी रामबाबू की रिश्तेदार लगती थी। अर्जुन ने रामबाबू पर दवाब बनाया कि, 13 साल की लड़की को मुझसे ब्याह करवा दो। तब रामबाबू ने उसे भला-बुरा कहा। अर्जुन को कहा कि, 13 साल की लड़की के साथ इस उम्र में शादी की बात करते हुए तुझे शर्म आनी चाहिए। रामबाबू द्वारा मना करने पर अर्जुन ने उसे मार डालने की ठानी। आरोप हैं कि, बीती रात अर्जुन ने कंस्ट्रक्शन में प्रयोग किए जाने वाले औजार घोंपकर रामबाबू की हत्या कर दी।

2 नातियों को डूबता देख बचाने कूद पड़े बाबा, तैरना नहीं जानते थे, तीनों की मौत2 नातियों को डूबता देख बचाने कूद पड़े बाबा, तैरना नहीं जानते थे, तीनों की मौत

अर्जुन ने रात में लड़की के पिता को भी फोन किया। लेकिन लड़की के पिता ने सुबह बात करने की बात कहकर उसका फोन काट दिया था। बाद में पता चला कि, रामबाबू को मारकर अर्जुन फरार हो गया था।

Comments
English summary
a 55 year old man wants to marry with 13 years minor girl, killed her relative at delhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X