65 साल के बुजुर्ग ने चौथी के छात्र के साथ की गंदी हरकत
दिल्ली के हौजकाजी में चौथी क्लास के छात्र के साथ बुजुर्ग ने घिनौनी हरकत की।
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित हौज काजी में 65 वर्षीय पुरुष ने कथित तौर पर चौथी क्लास के छात्र से आप्रकृतिक संबंध बनाए। पुलिस ने शख्स के भारतीय दण्ड संहिता की धारा 377 और पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि आरोपी शख्स की पत्नी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। जब यह घटना हुई तो वो कहीं गई हुई थी।

आरोपी की पत्नी गई थी बाहर
मंगलवार (6 दिसंबर) को पीड़ित छात्र क्लास गया लेकिन उसके परिजनों ने देखा कि उसके साथ ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य छात्र बाहर खेल रहे थे।
इस पर परिजनों ने अपने बच्चे के बारे में पता करना चाहा तो छात्रों ने बताया कि टीचर घर पर नहीं हैं।
बच्चे की तलाश करने के लिए मां ने चचेरे भाई को आरोपी के घर भेजा। आरोपी ने पीड़ित के चचेरे भाई को भी घर में घुसने नहीं दिया और बताया कि घर में कोई नहीं है। फिर आरोपी ने बच्चे को उसके घर जाने दिया।
रोने लगा बच्चा
पीड़ित छात्र कुछ देर बाद घर आया और सो गया। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि वो बहुत देर तक सोया रहा और उठने पर रोने लगा।
उससे जब रोने का कारण पूछा गया तो उसने नहीं बताया और लंगड़ाकर चल रहा था। मां ने जानकारी दी की बड़ी कोशिश करने के बाद उसने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत की जानकारी मां को दी।
इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए और वहां जांच कराई। पीड़ित बच्चे ने अपना बयान पुलिस में भी दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications