दिल्ली में कोरोना के 305 नए मामले, 44 और लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट हुआ 0.41 %

नई दिल्ली, जून 10: दिल्ली में गुरुवार को 305 नए मामले दर्ज किए गए और 44 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 0.41 प्रतिशत हो गया। बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 560 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद दिल्ली सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी। सोमवार से मॉल के साथ-साथ ऑड-ईवन आधार पर बाजारों को खोलने की अनुमति मिल गई है।

44 More Deaths Due to Covid 19305 New Cases in Delhi; Positivity Rate 0.41 percent

दिल्ली संक्रमण से उबरने वालों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक हो गई है। एक दिन में 44 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 24, 748 हो गई। मृत्युदर 1.73 प्रतिशत है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 75,133 जांच की गईं। इनमें से 53,266 आरटीपीसीआर जबकि शेष रैपिड एंटीजेन जांच थीं।

दिल्ली में अब तक कुल 14,30,433 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 14.01 लाख से अधिक ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 48,022 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 22,485 को पहली खुराक दी गई। दिल्ली में अब तक कुल 58,29,167 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 13,63, 163 दोनों खुराकें ले चुके हैं।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से जुड़े सभी डिलीवरी एजेंट्स को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग एमेजन, फ्लिपकार्ट, जूमैटो, स्वीगी और दूंजो आदि से संपर्क कर डिलीवरी एजेंट्स का वैक्सीनेशन लगवाएगा। दिल्ली मेट्रो ने भी 50 फीसदी क्षमता के साथ परिचालन शुरू किया। आप सरकार ने कहा है कि डिलीवरी एजेंट यह सुश्चित कर रहे हैं कि लोग अपने घरों में रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने बचें इसलिए उन्हें वैक्सीनेशन में तरजीह जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+