50 परसेंट कमीशन पर बदले जा रहे 4.25 करोड़ के पुराने नोट जब्त

चिटफंड कंपनी का मालिक अनिल जैन बड़ी हेराफेरी के चक्कर में था। उसने 50 परसेंट कमीशन पर पुराने नोटों को नए से बदलने की ठेकेदारी ली थी।

दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने जनकपुरी के एक चिटफंड कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा और वहां सवा चार करोड़ रुपए के पुराने नोट जब्त किए। इस कंपनी के मालिक अनिल जैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

50 परसेंट कमीशन पर बदले जा रहे 4.25 करोड़ के पुराने नोट जब्त

क्राइम ब्रांच के डीसीपी मधुर वर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अनिल जैन के ऑफिस से सवा चार करोड़ रुपए के पुराने प्रतिबंधित 500 और 1000 के नोट बरामद किए गए हैं। डीसीपी के अनुसार, जैन ने ये पुराने नोट अलग-अलग बिजनेसमैनों से यह वादा कर जमा किए थे कि वह इसको 50 परसेंट कमीशन पर नए नोटों से एक्सचेंज कर देगा।

50 परसेंट कमीशन पर बदले जा रहे 4.25 करोड़ के पुराने नोट जब्त

डीसीपी ने बताया कि भारी मात्रा में जमा की हुई रकम को एक्सचेंज के लिए ले जाने के लिए जैन ने गाड़ी बुक की थी। फिलहाल जैन से इस मामले यह पूछताछ की जा रही है कि उसके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई?

50 परसेंट कमीशन पर बदले जा रहे 4.25 करोड़ के पुराने नोट जब्त

क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अधिकारी ने इस घटना के बारे में और बताते हुए कहा कि जैन के इस कारनामे के बारे में किसी खबरी ने गुप्त सूचना दी थी। नोटों को जब्त कर जैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसको अदालत में पेश किया जाएगा। इस रकम के बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित कर दिया गया है। आयकल अधिकारी भी इस जांच में हिस्सा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+