दिल्ली में युवती की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
दिल्ली के द्वारका सेक्टर में शनिवार को एक युवक ने 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते था। हालांकि अब ये पता नहीं चल पाया है के शख्स ने युवती की किस बात के लिए हत्या करने का कदम उठाया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में स्नेहा नाथ नाम की 21 वर्षीय महिला की एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 24 वर्षीय आरोपी की पहचान राज के रूप में हुई है और वह भी असम का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बताया जाता है कि पीड़िता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को जानते थे। एक बयान में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं शनिवार को दिल्ली में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। ये घटना मुंडका की है। जहां एक 22 वर्षीय महिला ने अपने घर में अपने नौ दिन के शिशु का गला काट दिया। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वो बेटी नहीं चाहती थी।
दरअसल, मामले में महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महिला पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications